फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में प्रदेशभर के कर्मचारियों का प्रदर्शन: सीएम सैनी के आवास के घेराव की तैयारी, पुलिस ने कसी कमर

Sun, 20 Apr 2025 01:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

प्रदर्शनकारी कर्मचारी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार पर दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार आग्रह के बावजूद सरकार उनकी बात नहीं सुन रही, जिसके चलते उन्हें अब आंदोलन तेज करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में एकजुट हो गए हैं और आज मुख्यमंत्री आवास के घेराव की तैयारी में हैं। इसको लेकर माहौल गरमाया हुआ है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल कर्मचारी सेक्टर-2 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित होकर रणनीति बना रहे हैं, जहां से कुछ देर में वे सीएम आवास की ओर कूच कर सकते हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सीएम आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जगह-जगह नाकेबंदी कर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पूरे शहर में कड़े प्रबंध किए हैं, जिससे टकराव की स्थिति बनने की आशंका है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कर्मचारी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार पर दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार आग्रह के बावजूद सरकार उनकी बात नहीं सुन रही, जिसके चलते उन्हें अब आंदोलन तेज करना पड़ रहा है। प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है, लेकिन मौके की परिस्थितियां यह इशारा कर रही हैं कि हालात और अधिक तनावपूर्ण हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें