कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 10 मई को होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लोक अदालत के माध्यम से सुलझाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएचओ ट्रैफिक, रेवेन्यू विभाग, एलडीएम, म्युनिसिपल कमेटी, पैनल अधिवक्ता इंश्योरेंस कंपनी, बिजली विभाग आदि ने भाग लिया।