फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगों के लिए बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, पुतले फूंके

विज्ञापन
पिहोवा। कर्मचारियों द्वारा फूके गए मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री और विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष - फोटो : ARchive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। दशहरे के मौके पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय के बाहर सीएम सैनी, बिजली मंत्री अनिल विज और विद्युत नियामक आयोग एचईआरसी के अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले फूंके।
कर्मचारियों ने सरकार पर समझौते से पीछे हटने और नूंह व गुरुग्राम के लिए दोबारा पैरेलल लाइसेंस जारी करने का आरोप लगाया।यूनियन के प्रधान बलबीर रंगा और सचिव रणजीत सिंह ने बताया कि साझा मोर्चा के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को बिजली कर्मचारियों के साथ हुए समझौते के बावजूद पैरेलल लाइसेंस जारी किए जाने से रोष है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी सरकार द्वारा इन कंपनियों को जारी किए लाइसेंस की प्रतियां जलाकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार रात 10 बजे से कर्मचारी तीन दिन की क्रमिक हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारियों ने सरकार से समझौते को लागू करने और पैरेलल लाइसेंस जारी करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन में गुरदीप सिंह, पवन, दर्शन, दीपक, राहुल, दिलबाग सिंह, अमरीक सिंह, दिनेश और रोशन लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें