फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो दिन बाद काम पर लौटे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचवीपीएन 66 केवी सब डिवीजन मथाना में कार्य करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दो दिन की हड़ताल खत्म होने के बाद बिजली कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। इससे बिजली निगम के कार्यालयों में फिर से रौनक बढ़ गई है। विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। काम पर लौटते ही उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारु करने और लंबित फॉल्ट ठीक करने पर ध्यान दिया।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली वितरण सामान्य करना सबसे बड़ी चुनौती थी। कर्मचारी उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराने में जुटे रहे। हड़ताल से प्रभावित निगम का कामकाज धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा। विभिन्न सब डिवीजन और कार्यालयों में कर्मचारी मुस्तैदी से काम करते दिखे। एचवीपीएन 66 केवी सब स्टेशन मथाना सहित अन्य स्थानों पर भी काम सुचारु हो गया। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि अब कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें