लाडवा। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम लाडवा के एसडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि बिजली उपभोक्ता अपनी खपत के अनुसार ही अपना बिजली का लोड बढ़वाएं ताकि बिजली की उचित सप्लाई जारी रह सके। एसडीओ अभिषेक कुमार बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आजकल गर्मी का मौसम है और लोग अपने-अपने घरों में कहीं एसी तो कहीं कूलर आदि ला रहे हैं। जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। परंतु ट्रांसफार्मर वही होता है। लोड बढ़ जाने से ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने से बिजली की सप्लाई ठीक से न आने से लोग परेशान होते हैं। वहीं उन्होंने बिजली के बिल समय पर जमा करवाने की अपील की ताकि लोग बिजली का कनेक्शन कटवाने से बच सके। वहीं उन्होंने शहर वासियों को बिजली निरंतर मिलती रहे इसके लिए उन्होंने 14 ट्रांसफार्मर को 100 किलोवाट से बढ़ाकर 200 किलो वाट की क्षमता तक कर दिया है।
उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही 11 ट्रांसफार्मर और रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंद्री रोड पर एक नया फीडर भी चालू किया है। वहीं उन्होंने बताया कि जो केबल अत्यधिक लोड के कारण जल जाती है। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से पुनः अपना बिजली का लोड बढ़ाने व बिजली के बिल समय पर जमा करवाने की अपील की। इस अवसर पर शहरी जेई कार्तिक कंबोज भी उपस्थित रहे।