फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पीने के पानी के प्रबंधों में कोताही नहीं होगी सहन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मियों के मौसम में बिजली और पीने के पानी के प्रबंधों में किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकारी समय रहते प्रबंध पूरे करेंगे ताकि किसी स्तर पर कोई कमी न आए। ये निर्देश उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक में दिए।
विज्ञापन

इससे पहले उपायुक्त ने गर्मियों के सीजन को लेकर यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता मदन मोहन जिंदल, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता अरविंद रोहिला, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित गर्ग, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मुनीष बब्बर, डीडीपीओ विकास कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई ईशम सिंह सहित नगर परिषद और अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के स्तर पर बिजली, पीने के पानी, सिंचाई सहित अन्य प्रबंधों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट देते हुए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शहर के ट्यूबवेलों को चेक करेंगे कि सीजन के दौरान कोई ट्यूबवेल खराब न हो और पर्याप्त मात्रा में लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध करवाएं। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एरिया अनुसार ट्यूबवेल ऑपरेटर और जेई का नंबर भी सार्वजनिक करें ताकि लोगों को परेशानी आने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी से सीधा संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें