फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हादसे को न्योता दे रही झिंझरपुर में खेतों के ऊपर झूल रहे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झिंझरपुर गांव में खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। तार इतने नीचे हैं कि इन्हें कोई भी हाथ से छू सकता है। कृषि कार्य करते समय यदि किसी मजदूर या किसानों को करंट लगने का डर सताता रहता है। किसानों ने बिजली निगम के अधिकारियों से नीचे तार ऊपर करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

किसान सचिन जांगड़ा, रमेश और सतपाल ने बताया कि लटकती बिजली के तार किसानों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसके चलते खेतीबाड़ी करना चुनौती बना हुआ है। हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है, जिस कारण अच्छे से खेती पर ध्यान नहीं दे पाते। कई स्थान ऐसे हैं, जहां बिजली के तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि यंत्र संपर्क में आ सकते हैं। ग्रामीण स्वयं इनको लाठी-डंडे से ऊपर उठाकर अपना काम करने को मजबूर हैं। खेतों में फसल की बुवाई, सिंचाई और कटाई के समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है, जिससे काम भी प्रभावित होता है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते इन तारों को ऊंचा नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द मौके का निरीक्षण कर नीचे लटकते तारों को ऊपर उठाया जाए।


समस्या का समाधान कराने पर रहेगा प्रयास : मदन गोपाल
अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि यह समस्या उनके संज्ञान में नहीं है। किसानों के प्रति अनदेखी को लापरवाही जैसा माना जाएगा। यह खेतीबाड़ी से जुड़ा गंभीर मामला है। किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस संबंध में संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को निर्देश देकर समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें