फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब वीवीपैट को ले जाना था स्ट्रांग रूम, कार्यकर्ताओं ने उड़ाई अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम राजीव प्रसाद ने कहा कि शाहाबाद के आर्य कन्या महाविद्यालय में बोलेरो में रखी मशीनों को लेकर कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीडियो वायरल करके जो अफवाह फैलाई है। वह बिल्कुल गलत व झूठ है। एसडीएम राजीव प्रसाद ने कहा खराब वीवीपैट को तहसील कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखना था। इसके लिए विशेष रूप से एआरओ की ड्यूटी लगाई गई थी और इन मशीनों को डीएसपी की देखरेख में तहसील कार्यालय तक पहुंचाना था। इसकी विशेष तौर पर वीडियोग्राफी भी हो रही थी, लेकिन कुछ पार्टी वर्करों ने इन मशीनों को देखकर अफवाह फैला दी और इसका वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि इन मशीनों को ले जाने वाले लोग आर्य कन्या महाविद्यालय में एकत्रित हुए और सभी उम्मीदवार भी पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि मशीनों के बारे में सभी उम्मीदवारों को समझा दिया गया और उन्होंने इस पर अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 104 रावा में कुछ वर्करों ने बूथ टीम पर मशीन के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था और टीम को बंधक बनाने की बात कही थी, जोकि बिल्कुल निराधार है। उन्होंने कहा किसी भी अधिकारी ने मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सायं 6 बजे चुनाव संपन्न हुआ था। उन्होंने कहा कि बूथों पर गई टीमों को आर्य कॉलेज तक लाने के लिए बस सुविधा दी गई थी। बूथ नंबर 104 रावा बूथ की टीम का काम सबसे अंत में खत्म हुआ था। इसके बाद कर्मचारियों को बस में सवार होना था, इसीलिए वहां मौजूद अधिकारी रूम को बंद करके चुनाव से जुड़ी दस्तावेजों की औपचारिकता को पूरा कर रहा था लेकिन कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह हंगामा किया कि अधिकारी कमरे को बंद कर करके मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ एजेंटों के मुताबिक इस मशीन में 748 वोट पोल हुए हैं इसकी पुष्टि कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें