फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर लगी कार पोलिंग बूथ में ले जाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ नं. 132 में भाजपा उम्मीदवार के पोस्टर लगी कार में वोट डालने आए एक दिव्यांग व्यक्ति को लेकर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी मलकीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी कार को जब्त करने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच तकरार चलती रही। बाद में थाना प्रभारी ने कार को अपने कब्जे में लेकर खुद उसे चलाकर पुलिस स्टेशन ले गए।
विज्ञापन

जजपा के उम्मीदवार प्रो. रणधीर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि दोपहर में भाजपा का एक कार्यकर्ता एक दिव्यांग व्यक्ति को अपनी कार में बैठाकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में घुस गया। कार के अगले शीशे पर भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह के स्टीकर और पीछे के शीशे पर पोस्टर लगा हुआ था। आरोप है कि किसी भी पुलिसकर्मी ने कार को अंदर आने से नहीं रोका। यह सरासर आचार संहिता की उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि पुलिस कार को जब्त कर कार चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। उधर, थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि वोटिंग के चलते वह पुलिस टीम के साथ गांव गुमथलागढ़ू से बूथ का निरीक्षण कर वापिस पिहोवा आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हंगामे की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंच कर उन्होंने देखा कि उक्त स्कूल के बाहर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे और स्कूल के अंदर कुछ लोग एक कार को घेरकर खड़े हुए थे, जिसमें एक दिव्यांग बुजुर्ग व्यक्ति बैठा था। कार पर भाजपा पार्टी के स्टीकर व पोस्टर लगे हुए थे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पुलिस का रास्ता रोकते हुए सरकार के काम में बाधा पहुंचानी शुरू कर दी। इस कारण कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस ने उक्त कार को अपने कब्जे में लिया है और अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई की जाएगी।
वोट डालने पहुंचा था बुजुर्ग
वार्ड नंबर-15 फौजी प्लाट निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह चलने फिरने में असमर्थ है। दोपहर के समय वह वोट डालने के लिए पिहोवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ नं. 132 में आया था। लेकिन स्कूल में दिव्यांगों को अन्दर ले जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। जिस कारण कार चालक गुरमीत उसे कार के साथ ही पोलिंग बूथ ले गया। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें