फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस के ओवरटेक करने से सेब से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर टूरिस्ट बस के ओवरटेक करने पर कश्मीर से कलकत्ता जा रहा सेब से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से ड्राइवर व ट्रक के मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर वसीम की शिकायत पर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वह कश्मीर से सेब लेकर कलकत्ता जा रहे थे। सुबह पांच बजे उमरी के पास से गुजरते हुए पीछे से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ओवरटेक करते हुए ट्रक के आगे से कट मारा, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराया। रेलिंग से टकराने से ट्रक पलट गया, जिससे उसे व ट्रक के मालिक मुस्ताफ खान को चोट आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें