कुरुक्षेत्र। जानकारी देते बुजुर्ग दंपत्ती। संवाद
कुरुक्षेत्र। भले ही लोगों की समस्याएं व शिकायतें दूर करने के लिए समाधान शिविर, सीएम विंडो सहित अनेक विकल्प सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं लेकिन आज भी अनेक लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। इसी के चलते समाज कल्याण विभाग से भी योजनाओं का लाभ मिलना आसान नहीं है। इस विभाग से बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन करने के बाद बुजुर्ग दंपती करीब एक साल से भटक रहे हैं। समाधान शिविर से लेकर सीएम विंडो व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कार्यालय से लेकर उपायुक्त व संबंधित विभाग के कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं मिल रहा।
ज्योति नगर निवासी 75 वर्षीय राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 5 जुलाई 2024 को अपनी और पत्नी 68 वर्षीय रेनू कुमारी की बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन किया था। सभी दस्तावेज विभाग की ओर से सत्यापित किए गए थे लेकिन पेंशन नहीं शुरू हो पाई। इसके बाद उसी वर्ष 23 जुलाई को समाधान शिविर में उन्होंने गुहार लगाई, जहां उन्हें पेंशन शुरू किए जाने का भरोसा दिया गया और कहा कि अभी मुख्यालय से डाटा नहीं आया है। 12 अगस्त को उन्होंने सीएम विंडो पर भी पेंशन के लिए गुहार लगाई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
कुरुक्षेत्र। जानकारी देते बुजुर्ग दंपत्ती। संवाद