फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लंबी कूद में एकम प्रीत ने हासिल किया पहला स्थान

Sun, 16 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से आर्बर ग्रोव स्कूल में चार दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का शनिवार को समापन हो गया। लंबी कूद के फाइनल मुकाबले में अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल की एकम प्रीत ने अंडर 11 गर्ल्स में पहला स्थान हासिल किया। शिव मॉडल स्कूल की जसमीत दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 महिला वर्ग में गीता मॉडल स्कूल की जसलीन ने पहला स्थान और अक्षरा स्कूल की नंदिनी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर-16 गर्ल्स में आर्बर ग्रोव स्कूल की परनीत ने पहला स्थान हासिल किया और अक्षरा स्कूल की अक्षिका दूसरे स्थान पर रही। अंडर-11 बॉयज लंबी कूद में शिव मॉडल स्कूल का अरमान पहले स्थान पर रहा। वेल विशर स्कूल बोधनी के अंशदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 में अक्षरा स्कूल का वीरेन पहले और गीता मॉडल स्कूल के विश्वास ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर- 16 बॉयज में वेल विशर के एवियन ने पहले और बाबा श्रवण नाथ के विवेक ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। कैरम विनर में हेडवे वर्ल्ड स्कूल के मुकुल और निमृत ने अंडर 11 में पहला स्थान पाया। अंडर- 14 वर्ग में एसडीएसएन स्कूल के गौतम शर्मा और रौनक की जोड़ी ने बाजी मारी। जबकि हेडवे वर्ल्ड स्कूल के लविश और मन्नत ने अंडर-16 में पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल अच्छे स्वास्थ्य की बुनियाद :
इस अवसर पर भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि खेल अच्छे स्वास्थ्य की बुनियाद हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे बेहतर है। जिसके तहत खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। प्रोत्साहित होकर युवा वर्ग नशे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहते हुए खेलों में अपना भविष्य तलाश रहा है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया मुहिम को भी गति प्रदान करने वाली पहल है। मौके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, सुरेंद्र ढींगरा, पार्षद दीपक महंत, डॉ. सुदर्शन चुघ, एडवोकेट डीपी दस्तूर, राम शांति एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन, अग्रवाल वैश्य समाज के महामंत्री विकास गर्ग, युवा मोर्चा मंडल प्रधान अभिजीत वासन, मंडी प्रधान नवीन गर्ग, एडवोकेट एसडी मुरार, रोशन लाल, पार्षद गगन टांक, रोकी शर्मा, सतीश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें