शाहाबाद। कार्यक्रम में छात्र प्रस्तुति देते हुए। संवाद
- फोटो : kishatwar news
शाहाबाद। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर तीसरी और चौथी कक्षा के बच्चों ने कक्षा अध्यापिकाओं के साथ फन गेम्स खेले। नवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या ने सिक्का उछाल कर मैच का शुभारंभ किया। मैच में हरियाणा स्टीलर्स और हरियाणा फाइटर्स की टीमें शामिल रहीं। अजय की कप्तानी वाली हरियाणा स्टीलर्स ने 43 रन बनाए, जबकि तनिश की अगुवाई में हरियाणा फाइटर्स 31 रन ही बना सकी। इस तरह हरियाणा स्टीलर्स ने 12 रनों से जीत दर्ज की।
इस मौके पर गैर-शिक्षण पुरुष कर्मचारियों के लिए रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए मटकी रेस का आयोजन भी किया गया, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या कौशिक ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत हंसराज सदन के विद्यार्थियों द्वारा बाल दिवस पर आधारित कविताओं के पाठ से हुई, जिसमें चाचा नेहरू के जीवन एवं बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्नों ने माशा एंड द बियर कार्टून का पॉपकॉर्न के साथ आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इंचार्ज अध्यापिका ज्योति आनंद ने किया। वहीं हंसराज सदन की इंचार्ज गुरजीत कौर, नीतू कपूर और प्रगति ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।