फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता महोत्सव में शैक्षणिक भ्रमण सराहनीय पहल : सुधा

Mon, 17 Nov 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले में पहुंचा सोनीपत व करनाल के 600 विद्यार्थियों का दल। व
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष एक नया कार्यक्रम जोड़ा गया है जिसमें राज्य के प्रत्येक जिले से कक्षा नौ से 12 के 300 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया जा रहा है। रविवार को सोनीपत व करनाल के 600 विद्यार्थियों का दल धर्मनगरी पहुंचा। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा की अगुवाई में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक इंदु कौशिक सहित विभागीय अधिकारियों ने पारंपरिक तरीके के भ्रमण दल का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुधा ने कहा कि प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने महोत्सव के दौरान शैक्षणिक भ्रमण के रूप में शिक्षा विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। इससे विद्यार्थियों का न केवल शैक्षिक व बौद्धिक विकास होगा बल्कि देश की विराट आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से कक्षा नौ से 12 के 138 छात्रों और 138 छात्राओं को शामिल किया जाना है। सुरक्षा इत्यादि की समुचित व्यवस्था के मद्देनजर प्रत्येक जिले से 10 महिला और 10 पुरुष अध्यापकों सहित कुल 298 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए ठहरने, भोजन, जलपान, स्थानीय भ्रमण, संग्रहालय की टिकट आदि के लिए अनेक टीमों का गठन किया गया है।
समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक इंदु कौशिक ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी बह्मसरोवर, ज्योतिसर के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र के अन्य पर्यटन स्थल, श्री कृष्णा म्यूजियम, पैनोरामा, हरियाणा धरोहर, शेख चिल्ली मकबरा, हर्ष का टीला, कल्पना चावला, प्लेनेटोरियम, पिपली चिड़ियाघर आदि शामिल हैं। इसके साथ-साथ इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में क्राफ्ट मेला, पुरुषोत्तमपुरा बाग की आरती, पुस्तक मेला, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्लोबल गीता मंत्रोचारण दीपोत्सव आदि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले में पहुंचा सोनीपत व करनाल के 600 विद्यार्थियों का दल। व

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें