फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू के बायोकेमिस्ट्री विभाग में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग में एंटरप्रेन्योरशिप इन द वर्चुअल वर्ल्ड एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. रंजन गुप्ता ने कहा कि कैसे एक पेशे के रूप में उद्यमिता, स्वतंत्रता और संतुष्टि की भावना देती है। वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक बनने और उनकी प्रतिभा और उद्यमशीलता कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजुला चौधरी ने आत्मनिर्भर भारत पहल के बारे में बात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बारे में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें उद्यमिता की ओर ले जाने के लिए ऊष्मायन और उद्यमी केंद्र शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ब्रोडार्ड एक्जीक्यूटिव सर्च एंड ब्रोडियंस की संस्थापक और सीईओ नैटली ब्रोडार्ड ने एक सफल उद्यमी बनने की अपनी यात्रा साझा की। दो कंपनियों और एक गैर-लाभकारी संगठन के संस्थापक के रूप में नैटली ब्रोवार्ड ने मानसिक स्वास्थ्य और उद्यमिता के बीच संतुलन के महत्व को रेखांकित किया। नैटली ब्रोवार्ड ने कहा कि ‘आप अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करें और अपनी खामियों पर काम करें’। उन्होंने मेंटरिंग, प्रेरणास्रोत, नेटवर्किंग और सेल्फ-मार्केटिंग जैसे विषयों की आवश्यकताओं का उल्लेख किया। वेबिनार का समापन डीन लाइफ साइंस प्रो. स्मिता चौधरी ने कोविड-19 के समय में वर्चुअल वर्ल्ड बिजनेस की बढ़ती प्रवृति पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें