फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च चरित्र स्वयंसेवकों की सबसे बड़ी पहचान: प्रो. कंबोज

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं एनएसएस राज्य प्रकोष्ठ हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का वीरवार को शुभारंभ हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. बलदेव राज कंबोज ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रो. कंबोज ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के जीवन मूल्यों एवं सेवा भाव के महत्व को बताया। उन्होंने विशेष रूप से भारत की सांस्कृतिक एकता से परिचित कराया। कहा कि उच्च चरित्र स्वयंसेवकों की सबसे बड़ी पहचान है।
विज्ञापन

समारोह के अध्यक्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भारत की आजादी के इतिहास को स्मरण दिलाते हुए अमृत महोत्सव को उत्साह से मनाने का आह्वान किया। कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाने एवं स्वरोजगार सृजन करने के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए। स्वयंसेवक की चमक उसके व्यक्तित्व में दिखनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि जयदीप आर्य ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की संकल्प, शक्ति एवं दृढ़ आत्म विश्वास की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यक्ति का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है और स्वास्थ्य के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। शिविर संयोजक डॉ. दिनेश राणा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए मंथन सत्र, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समापन 24 नवंबर को होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने युवाओं को आत्म अनुशासित और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया। शिविर में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश और असम सहित 12 राज्यों से 200 छात्र तथा 15 कार्यक्रम अधिकारी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक जागरुकता की गतिविधियों में सहभागी रहे। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. भगत सिंह, डॉ. सीडीएस कौशल, साध्वी दर्शना देवी, देव अभिलाषा एवं डॉ. अतुल ढींगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें