फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास से बंक मारने वाले विद्यार्थियों को केयू प्रशासन ने सिखाया सबक, नहीं दी परीक्षा में बैठने की अनुमति

विज्ञापन
education - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों को क्लास से बंक मारना महंगा पड़ गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने बंक मारने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित (75 फीसदी) से कम लेक्चर होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण एमए व एमएससी प्रथम वर्ष से करीब 12 विद्यार्थियों को बुधवार को हुई प्रथम सेमेस्टर के दूसरे पेपर की परीक्षा देने से वंचित रहना पड़ा, जिसके विरोध में गुस्साएं विद्यार्थियों ने संस्थान की निदेशिका डॉ. बिंदु शर्मा के कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर रोष जताया और रोल नंबर जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान की निदेशिका, शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों में लंबे समय तक बैठक चली, जिसके बाद फैसला लिया गया कि क्लास में 60 प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को रोल नंबर वितरित किया जाएगा, जबकि इससे कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को रोल नंबर मिलने की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई थी। बता दें कि केयू प्रशासन ने हमेशा क्लास से बंक मारने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई करते हुए इन दिनों चल रही परीक्षाओं के लिए रोल नंबर रोक दिए, ताकि उक्त विद्यार्थी भविष्य में ऐसी गलती न करें। परीक्षा देने से वंचित रहे विद्यार्थियों में एमएससी से मोनिया, एमए से कविता, सुमन, ऋचा, दीपिका, पूनम, विकास, अजय, नसीब, गुरदीप, अभिषेक व नवीन सहित अन्य शामिल है। छात्रा मोनिया, ऋचा, दीपिका व सुमन ने कहा कि संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम एवं रत्नावली महोत्सव में संस्थान के अधिकतर विद्यार्थियों ने भागेदारी की थी, जिसके कारण वे क्लास में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन शिक्षकों ने उनकी हाजिरी नहीं जोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें