फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन के खतरों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशे के ​खिलाफ जागरुकता रैली निकालते राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को एड्स और ड्रग्स एब्यूज विषय पर एक सेमिनार एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया। युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन के खतरों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि सेमिनार के माध्यम से एड्स और ड्रग्स एब्यूज के कारण और लक्षणों, नशीले पदार्थों के सेवन के खतरों के बारे में जानकारी, एड्स और ड्रग्स एब्यूज से बचने के तरीके, नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ कानून और नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय से सहायक प्रोफेसर डॉ. सतबीर चावला ने कहा कि आज का युवा वर्ग नशीले पदार्थों के सेवन की ओर बढ़ रहा है, जोकि एक गंभीर समस्या है। हमें इसके प्रति जागरूक रहना होगा और अपने बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन से बचाने के लिए उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना होगा। रैली का उद्देश्य युवाओं को एड्स और ड्रग्स एब्यूज के खतरों के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें