फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देश-विदेशों में सुनाई देगी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की गूंज

Tue, 04 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता द्वार पर साफ-सफाई करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव विश्व पटल पर अपनी एक अनोखी छाप छोड़ेगा। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। महोत्सव की तैयारियों के साथ-साथ कार्यक्रमों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस महोत्सव की गूंज देश, प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुनाई देगी। इस महोत्सव के हर लम्हे को देश-प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग ऑनलाइन देख पाएंगे। इतना ही नहीं इस महोत्सव में विलुप्त हुई सांस्कृतिक कला को उजागर करने के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि इस महोत्सव से पहले ही कई कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 से 27 नवंबर तक गीता क्विज और सोशल मीडिया प्रमोशन का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा 28 नवंबर को गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, 29 नवंबर को विद्यार्थियों की ओर से रंगोली, क्राफ्ट मेला, स्कैच, गीता श्लोक और कल्चर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 29 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे क्राफ्ट मेला और गीता प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा और सायं के समय में कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक श्रीमद्भगवद गीता कथा दोपहर दो से सायं तीन बजे गीता यज्ञ, सायं तीन बजे से पांच बजे तक गीता सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह सायं छह बजे से 6:30 बजे तक गीता महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक गीता ग्लोबल चैंटिंग का आयोजन किया जाएगा और इसके साथ ही छह बजे से 6:30 बजे तक गीता आरती व दीपदान का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह ऑनलाइन गीता क्विज प्रतियोगिता 4 नवंबर से 14 नवंबर तक होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को जीतने पर पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। इसकी लिए स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी व आम नागरिक भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले, राज्य या देश के नागरिक, विद्यार्थी व उनके माता-पिता कोई भी व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें