फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अतिक्रमण हटाने के लिए नियुक्त किए डयूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहरी और कंट्रोल एरिया से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अवैध निर्माण गिराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। विभाग की तरफ से बकायदा समय सारिणी तैयार की गई है। जिलाधीश नेहा सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि तहसीलदार लाडवा, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद, तहसीलदार शाहाबाद, तहसीलदार पिहोवा, नायब तहसीलदार थानेसर को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीटीपी की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में कार्रवाई करने के लिए समय सारिणी तैयार की गई है। इसके अनुसार कुरुक्षेत्र जिले के शहरी और कंट्रोल एरिया से अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटवाने का काम किया जाएगा। यह टीम हाईकोर्ट के आदेशानुसार राज्य, राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ निर्धारित मापदंडों के अनुसार 30 मीटर के अंदर बनाए गए निर्माण कार्य को लेकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही सभी अधिकारी व कर्मचारी सरकार की हिदायतों के अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें