फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रचंड गर्मी से हर कोई त्रस्त, राहगीर बेसुध होकर गिरा

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बस स्टैंड के समीप भीषण गर्मी से बेसुध जमीन पर गिरा राहगीर।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। भीषण गर्मी व लू से हर कोई त्रस्त है। पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। 43 डिग्री तक पहुंचे तापमान के बीच प्रचंड गर्मी के चलते ही एक राहगीर बेसुध होकर गिर पड़ा, जिसे राहगीरों ने निजी अस्पताल में उपचाराधीन कराया। चिकित्सकों ने भी गर्मी के चलते ही बेसुध होने की बात कही है तो वहीं समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी रखा वहीं राहगीर युवक की पहचान भी नहीं हो सकी। उधर भीषण गर्मी का पूरे क्षेत्र में असर दिखाई दिया। सड़कें सुबह 11 बजे बाद ही सुनसान दिखाई देने लगी तो बस अड्डे से लेकर अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। बाजार से रौनक गायब रही तो वहीं लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें