फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मामूली कहासुनी के चलते ईंट मारकर की थी सतीश की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। करीब तीन माह पहले हुए ब्लाइंड हत्याकांड की गुत्थी सुलझने लगी है। सीआईए एक ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में मामूली कहासुनी की बात सामने आई है, जिसके बाद आरेपी ने ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान सूरज उर्फ गोलू वासी जैलदार काॅलोनी के रूप में है। आरोपी मृतक को पहले से जानता था।
विज्ञापन

23 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में धर्मबीर वासी माया काॅलोनी (गुमटी) ने बताया कि मृतक उसका छोटा भाई सतीश कुमार था। वह निजी कंपनी में चालक के तौर पर काम करता है। उसने बताया की वह अपनी गाड़ी लेकर वापस घर आ रहा था। तो रास्ते में रेलवे स्टेशन के पीछे की तरफ काफी भीड़ व पुलिस खड़ी थी। गाड़ी से उतरकर देखा तो उसके भाई का शव सड़क किनारे खून से लथपथ हालात में पड़ा था। उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। पुलिस टीम ने एफएसएल तथा डॉग स्कवॉयड टीम को मौका पर बुलाकर जांच की गई। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।



मामूली कहासुनी पर रंजिश के चलते कर दी थी हत्या : सुरेंद्र
सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में मामूली झगड़े की बात सामने आई है। आरोपी मृतक को पहले से जानता था। कुछ समय पहले आरोपी से मृतक की कहासुनी हुई थी, जिसको लेकर आरोपी ने रंजिश रखते हुए उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें