फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीटीपी ने तीन अवैध कॉलोनियों में चलाई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बीड पिपली गांव में आठ एकड़ में एक अवैध कॉलोनी, बजीदपुर गांव में चार एकड़ में अवैध काॅलोनी तथा राजस्व संपदा गांव दर्रा कलां में लगभग तीन एकड़ में पनप रही एक अवैध काॅलोनियों में जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण को नष्ट करने की कार्रवाई की। इससे संबंधित लोगों में खलबली मची रही। डीटीपी विक्रम कुमार ने कहा कि डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


विभाग के पास इन कॉलोनियों के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें