फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंची द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम

Sun, 03 May 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बॉस्केटबाल मैच में ​भिड़ती टीमें। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के पहले दिन लड़कियों के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। ग्रीन फील्ड स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित इन मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों का फाइनल मुकाबला द्रोणाचार्य स्टेडियम महिला टीम और मदर टेरेसा टीम के बीच रविवार सुबह 10 बजे खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप में करीब आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें शाहाबाद, मदर टेरेसा मथाना और द्रोणाचार्य स्टेडियम की दो टीमों सहित अन्य टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन


लड़कियों के फाइनल मुकाबले के बाद लड़कों के मैच भी खेले जाएंगे, जो सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। कोच पंकज ने बताया कि दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले रविवार को ही आयोजित किए जाएंगे। चयनित टीमें आगे राज्य स्तरीय जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी, जो 8 और 9 मई को आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें