फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बरसत गांव में घटिया सामग्री से बन रही नाली और गलियां

विज्ञापन
119.... गलियों और नालियों के निर्माण में लगी घटिया सामग्री दिखाता ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। गांव बरसत में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही गलियों और नालियों के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतों ने ग्रामीणों में रोष पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत और ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन निर्माण कराया जा रहा है। जिसके चलते गलियां और नालियां बनते ही टूटने लगी हैं। गांव के कई इलाकों में बन चुकी गलियों और नालियों की दीवारें हाथ लगाते ही उखड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ईंटें सीधे रेत में लगाई गईं, ठेकेदार ने सीमेंट का उपयोग बेहद कम किया है। गुणवत्ता इतनी खराब है कि दीवारें 10 से 15 दिन के भीतर ही टूटने लगीं हैं।। ग्रामीणों ने कुछ हिस्सों में खुद ही खराब निर्माण को उखाड़कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के विकास कार्यों में इस प्रकार की लापरवाही सीधे-सीधे सरकारी धन की बर्बादी है। कई ग्रामीणों ने कहा कि गांव की दशकों पुरानी समस्या को दूर करने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा की गई लेकिन जो काम हुआ है वह दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं है। ग्राम सरपंच नवीन कुमार ने भी माना है कि निर्माण में त्रुटियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों केभेजे गए वीडियो देखने के बाद मामला गंभीर लगा। सरपंच ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार और जेई को मौके पर जाकर सामग्री की जांच करने और गली-नाली को दोबारा गुणवत्तापूर्वक तरीके से सुधारने के निर्देश दिए हैं।

119.... गलियों और नालियों के निर्माण में लगी घटिया सामग्री दिखाता ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें