फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष बने डॉ. ऋषिपाल, उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. विजय शर्मा को सौंपी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि सांस्कृतिक परिषद के पदा​धिकारियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक बैठक बुधवार को विवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में फैकल्टी लॉज में हुई। इसमें परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर बाबू अनंत राम जनता काॅलेज कौल के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल को सर्वसम्मति से चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट के डॉ. विजय शर्मा को चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रो. जसबीर सिंह ढांडा ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य (प्राचार्य वर्ग) से डॉ. अनुपम अरोड़ा, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत से डॉ. जगदीश गुप्ता, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर से डॉ. सुखविंदर कौर, दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र से डॉ. उपासना और आरकेएसडी कॉलेज कैथल से डॉ. अशोक के अत्री व आर्य पीजी कॉलेज पानीपत से डॉ. नीलू रानी व श्री अकरम को चुना गया। इससे पूर्व युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर जारी हुआ। बैठक में ऑडिटोरियम को अपग्रेड करने के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया। इसके साथ ही युवाओं के कौशल को विकसित करने के लिए कार्यशालाओं के आयोजन पर सहमति बनी।
विवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने नवनियुक्त सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सहित उपाध्यक्ष व सभी सदस्यों को बधाई दी। डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि परिषद विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : प्रो. सोमनाथ
इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि सांस्कृतिक परिषद संस्कृति के उत्थान में अहम भूमिका निभा रही है। आने वाले समय में विद्यार्थियों को साहित्यिक कार्यशाला, ललित कला कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और सभी को मिलकर अपनी भारतीय संस्कृति को बचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि युवा शक्ति के माध्यम से रचनात्मकता, नेतृत्व, टीम भावना और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। युवाओं में नवाचार, संवाद और अभिव्यक्ति की भावना को विकसित करना ही हमारी प्राथमिकता है।
बजट के साथ भावी सांस्कृतिक योजनाओं का प्रारूप भी किया प्रस्तुत
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक व सांस्कृतिक परिषद के सचिव प्रो. विवेक चावला ने सत्र 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत किया व इसके साथ ही विवि की भावी सांस्कृतिक योजनाओं का प्रारूप भी प्रस्तुत किया। डॉ. सलोनी दिवान ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर सांस्कृतिक परिषद के पूर्व सदस्यों को कुलपति ने सम्मानित किया। इस मौके पर डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. कृष्णा देवी, प्रो. पुष्पा रानी, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. शुचिस्मिता व विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें