फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. राजेश वधवा बने फिनिक्स क्लब के प्रधान

Tue, 14 Jan 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेते मुख्याति​थि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य सदस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था फिनिक्स क्लब की नई टीम-2025 का गठन किया गया, जिसका शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और विशिष्ट अतिथि डिवाइन ग्रुप के चेयरमैन हरीश लूथरा रहे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान धीरज गुलाटी ने नवनियुक्त प्रधान डॉ. राजेश वधवा को कॉलर एक्सचेंज कर प्रधान पद की शपथ दिलवाई। इसके पश्चात नवनियुक्त प्रधान डॉ. राजेश वधवा ने अपनी टीम 2025 में नवनियुक्त सचिव अंशुल जसूजा, कोषाध्यक्ष मनोज परुथी, महिला विंग विनिक्स की प्रधान सोनिका वधवा, सचिव आशी जसूजा, कोषाध्यक्ष मानसी परुथी, जूनियर विंग टिनिक्स के प्रधान मयंक कक्कड़ को पद की शपथ दिलवाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में सामाजिक संस्था फिनिक्स क्लब की अहम भूमिका है। फिनिक्स क्लब हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहता है। यही वजह है कि समाजसेवा के क्षेत्र में इतने कम समय में क्लब ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज फिनिक्स क्लब के नाम पर धर्मनगरी में नेकी की दीवार, फिनिक्स चौक, फिनिक्स रोड, फिनिक्स पिल्लर स्थापित है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन हरीश लूथरा ने कहा कि थानेसर शहर को सुंदर बनाने की बात हो या किसी जरूरतमंद तक सहयोग पहुंचाने की बात हो, फिनिक्स क्लब ने इन कार्यों में बढ़-चढकर भाग लेते हुए समाज को प्रेरणा देने का काम किया है।
समाजसेवा के कार्यों के लिए क्लब के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। इस मौके पर नगरपरिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, प्रेरणा वृद्धाश्रम की अध्यक्षा रेनू खुग्गर, 48 कोष तीर्थ मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें