फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. नीरा राघव बनीं इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नीरा राघव को इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज का निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक रहेगी। विश्वविद्यालय के लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महा सिंह पूनिया ने यह जानकारी दी। निदेशक पद का दायित्व मिलने पर डॉ. नीरा राघव ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन पर विश्वास जताया है। वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करेंगी। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुसंधान को सुदृढ़ किया जाएगा। विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास होंगे। डॉ. राघव ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। इसमें संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों का सहयोग लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


गुलजारी लाल नंदा की 128वीं जयंती पर रक्तदान शिविर कल
कुरुक्षेत्र। भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा की 128वीं जयंती पर चार जुलाई को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। यह शिविर ब्रह्मसरोवर स्थित सदाचार स्थल पर प्रातः 8 बजे से लगेगा। शिविर का आयोजन भारत रत्न श्री गुलजारी लाल नंदा केंद्र, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, स्वदेशी जागरण मंच तथा जन सहयोग संस्था कर रहे हैं। केंद्र निदेशिका शुचिस्मिता ने इसके उद्देश्य बताए। शिविर का लक्ष्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना है। साथ ही, युवाओं और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। आयोजकों ने रक्तदान को महादान बताते हुए नागरिकों से भाग लेने की अपील की है। कई शैक्षणिक, सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाएं केयू की एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(कुटा), कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक संघ (कुंटिया), स्कूल शिक्षा विभाग, डॉ. हिम्मत सिंह सिंहा स्मृति न्यास, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, एक सहारा फाउंडेशन, मित्रजन सेवा एवं सहयोग समिति, सर्व समाज कल्याण सेवा समिति, स्थाणु सेवा मंडल, इंसानियत चैरिटेबल ट्रस्ट, पराक्रम युवा क्लब, मेंहदीरत्ता चैरिटेबल ट्रस्ट, एथलीट एसोसिएशन, हिंद जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिओ गीता संस्थान, विजन कुरुक्षेत्र तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। संवाद

केयू में नौ को होगा भारत का पहला एआई-पावर्ड जॉब फेयर
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नौ जुलाई को देश का पहला एआई-पावर्ड जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संयुक्त रूप से जेमिनी, प्लेसकॉम और यूआईईटी संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि इस जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और अभ्यर्थियों को एआई आधारित मैच स्कोर के माध्यम से उपयुक्त नौकरी एवं इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजन में स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), बीटेक, एमबीए, एमकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है तथा इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। डॉ. निखिल मारीवाला ने बताया कि यह पहल छात्रों और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ एआई तकनीक के माध्यम से रोजगार प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। संवाद
विज्ञापन




केयू में एमएससी फोरेंसिक साइंस, गणित व जूलोजी प्रवेश परीक्षा में 460 अभ्यर्थी हुए शामिल
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक जुलाई को आयोजित एमएससी फॉरेंसिक साइंस, गणित व एमएससी जूलॉजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि 561 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया था, जिनमें से 460 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 101 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि एमएससी फॉरेंसिक साइंस की परीक्षा के लिए सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन केंद्र 116 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था, इनमें से 91 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एमएससी गणित की प्रवेश परीक्षा केंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में आयोजित की गई। इस परीक्षा में 189 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 156 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 33 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एमएससी जूलॉजी की परीक्षा डिस्टेंस एवं ऑनलाइन एजुकेशन में बनाए गए केंद्र में आयोजित हुई। इस विषय में 256 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया था, इनमें से 213 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 43 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें