फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज को प्रदान की नई दिशा : डॉ. बलियाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर एक अवतार थे, जिन्होंने समाज को नई दिशा प्रदान की। डॉ. आंबेडकर चाहते तो जीवन में उच्च पद प्राप्त कर अच्छा जीवन व्यतीत कर सकते थे, लेकिन स्वयं के जीवन में दुखों एवं संघर्षों का सामना करते हुए उन्होंने सामाजिक समरसता लाने के लिए समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया।
विज्ञापन

उक्त विचार हरियाणा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र बलियाला ने बतौर मुख्यातिथि केयू के आरके सदन में डॉ. आंबेडकर की 132वीं जयंती पर ‘डॉ. आंबेडकर और भारतीय राष्ट्रवाद’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार में कहे।
उन्होंने कहा कि वे अपने समाज में पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी की। डॉ. आंबेडकर का मानना था, कि यदि भारत कृषि क्षेत्र को विकसित करेगा तो निश्चित रूप से भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा तथा खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम डॉ. आंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप जानते हैं, इसके अलावा भी उनकी समाज को एक दिशा देने में बहुत बड़ी भूमिका रही है। डॉ. आंबेडकर एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री भी थे। उनकी शिक्षाएं हम अपने जीवन में अपनाएं और युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करें।
विशिष्ट अतिथि केयू कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपनी पढ़ाई के दौरान बहुत कुछ सहते हुए सामाजिक विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया।
मुख्य वक्ता सामाजिक विचारक राजेश कुमार गोयल ने कहा कि युवा पीढ़ी को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन को पढ़ने की जरूरत है, जिससे मन में बनी धारणाएं और शंकाए समाप्त हो जाएंगी, साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं दृष्टिकोण में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
इस मौके पर हरियाणा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष विजय बडबुजर, आयोग के सदस्य रवि तारांवली, प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो.संजीव गुप्ता, प्रो. गोपाल प्रसाद, डॉ. प्रीतम सिंह, प्रो. कुसुमलता, प्रो. परमेश कुमार, कुटा प्रधान डॉ. आनंद कुमार, डॉ. अश्वनी, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सुनील ढुल, विशाखा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें