फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल के पास कार की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ एलएनजेपी अस्पताल से दवा लेने आई थी। मृतक की शिनाख्त बचनी देवी उर्फ बचनी (75) निवासी बाबैन के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में राजपाल निवासी बाबैन ने बताया कि वह अपनी मां बचनी देवी को दवा दिलाने के लिए बस में एलएनजेपी अस्पताल आया था। बस से उतर वह दोनों अस्पताल की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आए कार चालक ने उसकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी मां सड़क पर गिर गई। उसने तुरंत अपनी मां को संभाला तथा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मां ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी की कार की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। इस कारण वह उसका नंबर नोट नहीं सका। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें