फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. आनंद को मिला 13वां ऑल इंडिया डिजिटल आर्ट अवार्ड

Tue, 20 Jan 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ. आनन्द जायसवाल अवार्ड हासिल करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के शिक्षक डॉ. आनंद जायसवाल को 13वां ऑल इंडिया डिजिटल आर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड देश के प्रतिष्ठित फोटोग्राफर आदित्य आर्या की ओर से नई दिल्ली की ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्टस सोसाइटी की ओर से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. आनंद को बधाई दी। डॉ. आनंद जायसवाल ने बताया कि ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्टस सोसाइटी, भारत की सबसे पुरानी सरकारी आर्ट गैलरी है, जिसकी स्थापना 1928 में दिल्ली में हुई थी। यह एक स्वतंत्र कला संगठन है जो पूरे देश में कलाकारों के लिए कला प्रदर्शनियों और पुरस्कारों का आयोजन करता है, और भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने बताया कि उनकी डिजिटल आर्ट का थीम गोल्डन डिजायर था जोकि मनुष्य द्वारा जीवन में बहुत कुछ पाने के लिए उसके संघर्षों, इच्छाओं को इंगित करती है। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल आर्ट में प्रदर्शित गरीब बस्ती में गोल्डन रंग सीढ़ी एवं अधूरे चांद को दिखाया गया है जो मानव जीवन के संघर्ष को दिखाता है। डिजिटल आर्ट में पहला अवाॅर्ड 25000 रुपये, दूसरे अवाॅर्ड के लिए दो कलाकारों को 15000 तथा तीसरे अवार्ड के लिए तीन कलाकारों को 10000 रुपये के साथ यह अवाॅर्ड दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें