फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुनियारपुर में कुत्तों ने बुजुर्ग को नोचा, हालत गंभीर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जंगली कुत्ते के काटने के बाद चोटें दिखाते पीड़ि​त बुजुर्ग देव कुमार। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। सीएम सिटी लाडवा के मुनियारपुर गांव में कुत्तों का आतंक कई वर्षों से बना हुआ है जो कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। अब एक बुजुर्ग पर कुत्तों ने हमला किया है जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। बुजुर्ग देव कुमार कुत्तों के काटने की वजह से बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। इसके बाद उसके परिवार वाले वहां पहुंचे और उन्होंने उन कुत्तों से उसको छुड़वाया। इसके बाद अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इन कुत्तों की वजह से गांव में हमेशा डर का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक लाडवा यमुनानगर स्टेट हाईवे से मुनियारपुर गांव की ओर कटती सड़क पर कोई भी मोटरसाइकिल, साइकिल या पैदल अगर निकलता है तो कुत्ते उसको अपना शिकार बनाते हैं। इस सड़क पर बहुत अधिक संख्या में कुत्ते झुंड बनाकर रहते हैं। कोई अकेला व्यक्ति या बच्चा दिखता है तो उस पर टूट पड़ते हैं। सूरज ढलते ही ये कुत्ते सड़क को अपने कब्जे में ले लेते हैं जिसके चलते सड़क पर कोई भी बुजुर्ग, बच्चा या अकेला व्यक्ति नहीं निकल पाता है।
घायल देव कुमार और अन्य ग्राम वासियों का कहना है कि सड़क के पास एक हडा रोड़ी बनाई हुई है जिसमें मरे हुए जानवर गिराए जाते हैं। हड्डा रोड़ी के आसपास ही कई कुत्ते रहते हैं, जो सारा दिन जानवरों का मांस खाते हैं। इसलिए वे कुत्ते घातक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है और गांव वालों ने इसकी कई बार शिकायत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें