लाडवा। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
लाडवा। कोणार्क अकादमी लाडवा में मंगलवार को 58वें राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इसमें 36 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की भूमिका प्रथम स्थान पर रही।
इसमें राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब खेल मैदान में उतरें तो बस अपने खेल पर ध्यान दें। सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार ने आज से 11 साल पहले राज्य में खेलों के लिए एक विजन विकसित किया था। इस विजन के अनुरूप सरकार ने खेले हरियाणा-बढ़े हरियाणा के मंत्र के साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया है और खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया है।
36 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की भूमिका रही प्रथम :
प्रतियोगिता में अंडर 36 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की भूमिका प्रथम व पंचकुला की लीजा दूसरे स्थान पर रही। अंडर 40 वर्ग में गुरुग्राम की वंशिका कटारिया प्रथम व झज्जर की पलक दूसरे स्थान पर रही। अंडर 44 वर्ग में रोहतक की रिया व करनाल की एंजल पहले व दूसरे स्थान पर रही। वहीं 44 प्लस वर्ग में सोनीपत की एलिना व फरीदाबाद की वैशाली पहले व दूसरे स्थान पर रही। 57 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल की खुशी व सिरसा की खुशी ने पहला व दूसरा स्थान लिया।
लाडवा। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
लाडवा। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
लाडवा। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद