फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना करें योग

विज्ञापन
भारतीय योग संस्थान की ओर से आयोजित शिविर में योग करते साधक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दुख, क्रोध व अहंकार रहित जीवन जीते हुए आत्मिक सुख की अनुभूति करना ही स्वर्ग है। आज के दूषित खान पान तथा तनाव भरी जिंदगी के कारण प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ, प्रसन्न व अहंकार रहित रहने के लिए प्रतिदिन नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। यह बातें भारतीय योग संस्थान के राष्ट्रीय प्रधान देसराज ने कही। वे शनिवार को आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय योग साधना शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक गृहस्थ व्यक्ति के ऊपर कई प्रकार के बोझ होते हैं। प्रतिदिन योगाभ्यास करके वह अपने सभी दायित्वों को वहन करने में सक्षम हो जाता है। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र नियमित योगाभ्यास के लिए बहुत सुंदर व उपयुक्त स्थान हैं। इस शिविर में पूरे प्रांत से लगभग 240 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन सुबह सत्र में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर, सह प्रेस प्रवक्ता धर्मवीर सिंह दलाल, संरक्षक राज किशन सैनी, महिला अधिकारी सुशीला, प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश, संगठन मंत्री रामपाल गोयल व मास्टर लक्ष्मण दास, मंत्री मानसिंह, वरिष्ठ उपप्रधान हरदीप सिंह सांगवान, उप प्रधान होशियार सिंह आर्य, विशेष आमंत्रित अधिकारी मुकेश गोयल इत्यादि ने योगाभ्यास कराया। सायं काल में विशेष योग संकीर्तन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी अपनी सुंदर व मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शांति पाठ के बाद शिविर के प्रथम दिन का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें