फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉक्टर की सलाह के बिना न लें कोई भी दवाई

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चेस्ट एंड टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल के चेस्ट एंड टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला का कहना है कि डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवाई न लें। हर व्यक्ति की उम्र, वजन, बीमारी और शरीर की स्थिति अलग होती है। इसलिए एक ही दवाई सबके लिए सही नहीं होती। डॉक्टर की ओर से बताई गई खुराक (डोज) और समय का पालन करना चाहिए। दवाई हमेशा नियत समय पर लें। कुछ दवाइयां खाली पेट ली जाती हैं और कुछ खाने के बाद। इसलिए पर्ची या दवाई के पैकेट पर लिखे निर्देश ध्यान से पढ़ें। यदि समझ न आए तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से पूछें।
विज्ञापन


दवाई का पूरा कोर्स करें। अक्सर लोग आराम मिलते ही दवाई बंद कर देते हैं जिससे बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती और दोबारा गंभीर रूप में आ सकती है। खासकर एंटीबायोटिक दवाइयों का कोर्स पूरा करना बहुत जरूरी है।

दवाई को साफ पानी के साथ लें। चाय, कॉफी, दूध या शराब के साथ दवाई लेने से उसका असर बदल सकता है। शराब के साथ दवाई लेना कई बार खतरनाक भी हो सकता है।

अगर दवाई लेने के बाद एलर्जी, चक्कर, उल्टी या कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना पूछे दवाई बदलना या बंद करना सही नहीं है। दवाइयों को बच्चों की पहुंच से दूर, ठंडी और सूखी जगह पर रखें और एक्सपायरी डेट जरूर देखें। सही तरीके से दवाई लेने से इलाज सुरक्षित और प्रभावी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें