कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक ने आमजन को जागरूक करने के लिए साइबर एडवाइजरी जारी की। उन्होंने कहा कि साइबर ठग आरटीओ व वाहन चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर आमजन को अपना निशाना बना रहे हैं।
ऐसे में व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। एपीके फाइल क्लिक पर डाउनलोड हो जाती है और आपके फोन का पूरा कंट्रोल साइबर ठग के हाथ में दे देता है। साइबर ठग आपके फोन से सारी जानकारी चोरी कर आपके बैंक खाते में सेंधमारी करते हुए पूरा खाता खाली कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है लेकिन साइबर अपराधी इसी टेक्नोलॉजी का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।