फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीएन कॉलेज ने लिया छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने का फैसला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में तेजस्विनी पूर्व छात्रा परिषद की बैठक में हिस्सा लेती - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में तेजस्विनी पूर्व छात्रा परिषद की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परिषद की ओर से छात्रवृत्ति राशि को तीन हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए 25 हजार रुपये का विशेष फंड भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन




प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना और समाज में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने पूर्व छात्राओं से अपील की कि वे महाविद्यालय से मिले संस्कारों को समाज में आगे बढ़ाएं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।



इस दौरान तेजस्विनी की कोषाध्यक्ष नीतू ने वर्ष 2024-25 की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि से जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है और समय-समय पर कार्यशालाएं व व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन




कार्यक्रम के अंत में संयोजिका डॉ. सुमन राजन ने सभी पूर्व छात्राओं से महाविद्यालय की गतिविधियों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में तेजस्विनी पूर्व छात्रा परिषद की बैठक में हिस्सा लेती - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें