फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला युवा महोत्सव का आयोजन 3 को होगा

Fri, 31 Oct 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 3 व 4 नवंबर को मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन से संबंधित सभी अधिकारी अपनी तैयारी पूरी कर लें और कार्यक्रम स्थल का दौरा भी करें ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
विज्ञापन

एसडीएम शाश्वत सांगवान वीरवार को नए लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में जिला युवा महोत्सव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि युवा महोत्सव में आने वाले प्रतिभागियों को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर पानी की व्यवस्था पूरी हो और पूरी साफ-सफाई हो।
आईटीआई के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि ये महोत्सव 3 व 4 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में 41 पुरस्कार दिए जाएंगे और महोत्सव में समूह फोक नृत्य, समूह फोक गायन, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, डेकलामेशन, इनोवेशन ट्रैक (साइंस मेला) फोक म्यूजिकल इंस्टूमेंटल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस आयोजन से संबंधित शिक्षण संस्थाओं को अवगत करवा दिया गया है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें