फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी आज

Fri, 31 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम से सुबह सात बजे शुरू होगी और इसमें हजारों की संख्या में युवा दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के एकीकरण में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद करने और राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें