कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में अब मरीजों के इलाज की राह सुगम होगी। अस्पताल में अब मरीजों को सभी दवा मिलेंगी। सोमवार को जिला अस्पताल में वेयर हाउस से करीब 15 हजार दवाओं का स्टॉक पहुंचा है। करीब एक माह से अस्पताल में दवा का स्टॉक खत्म था। अमर उजाला ने 17 अगस्त व 1 सितंबर को दवा की कमी से मरीजों की परेशानी को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।
थैलेसीमिया और हीमोफीलिया रोगियों को मिलेगा इलाज
थैलेसीमिया व हीमोफीलिया मरीजों को भी दवा के अभाव में इलाज नहीं मिल पा रहा था। इस वजह से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अस्पताल को फेक्टर आठ के 300 इंजेक्शन, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया की छह-छह हजार दवा अस्पताल को मिली हैं। इसके अलावा कई अन्य रोगों की दवा भी मिली
मिलेगा बेहतर इलाज : डॉ. साहरा
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. साहरा अग्रवाल का कहना है कि सोमवार को अस्पताल को वेयर हाउस से करीब 15 हजार दवाओं को स्टॉक मिला है। थैलेसीमिया व हीमोफीलिया की दवा के साथ अन्य दवा मिली है। अस्पताल में दवा की कमी नहीं रहेगी। मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
कुरुक्षेत्र। दवा के स्टॉक खत्म होने का अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। संवाद