फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रदूषण की जानकारी के लिए शहर में लगेंगे डिस्पले बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। शहरवासियों को अब अपने क्षेत्र की हवा की गुणवत्ता जानने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति बताने और लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने प्रमुख स्थानों पर नए एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) डिस्प्ले बोर्ड लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस परियोजना पर करीब 7.68 लाख रुपये खर्च होंगे। चयनित एजेंसी को 55 दिनों में काम पूरा करना होगा।
औद्योगिक नगरी में प्रदूषण लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। फिलहाल हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सेक्टर-18 स्थित पार्क में ही एक एक्यूआई डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है। ऐसे में जीटी रोड, औद्योगिक क्षेत्रों और घनी आबादी वाले इलाकों में वायु गुणवत्ता की जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

नए बोर्ड लगने से लोगों को अपने क्षेत्र के प्रदूषण का रियल टाइम डाटा मिल सकेगा। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने में मदद मिलेगी। वहीं, प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को प्रदूषण वाले क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने में आसानी होगी। संवाद
विज्ञापन


शहर के विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता का सटीक डाटा उपलब्ध कराने के लिए एक्यूआई बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए 7.68 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। 28 नवंबर को टेंडर खुलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर 55 दिनों में काम पूरा कराया जाएगा।
- दीपक राणा, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें