फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अर्थव्यवस्था की वृद्धि और विकास पर रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में संगोष्ठी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ मुख्यअतिथि प्रो. वी उपाध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाएं विषय पर चल रही राष्ट्रीय संगोष्ठी के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी दिल्ली के प्रो. वी उपाध्याय ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि और विकास पर रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अवसरों और चुनौतियों पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी रुड़की के प्रो.एसपी सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

पहले सत्र में सीडीएलयू सिरसा के प्रो. मनोज सिवाच ने अपने विचार व्यक्त किए। इस सत्र में 16 प्रतिनिधियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विविध क्षेत्रों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए जिन्हें कार्यशाला में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने खूब सराहा।
दूसरे सत्र में आईआईटी रुड़की के प्रो. एसपी सिंह और जम्मू विश्वविद्यालय जम्मू के प्रो. जसबीर सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने प्रमुख मुद्दों और उनसे आने वाली चुनौतियों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। संस्थान के प्रवक्ता प्रो. विकास मित्तल ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दो दिवसीय संगोष्ठी में अर्थव्यवस्था में आने वाली चुनौतियों और उससे निपटने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर प्रो. विकास चौधरी, प्रो. अश्वनी शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें