कुरुक्षेत्र। समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सम्मान ही महत्वपूर्ण विषय है। पूरा जीवन समाज एवं परिवार को समर्पित करने के बाद बुजुर्ग नागरिक सम्मान के साथ सुरक्षित जीवन की इच्छा रखते हैं। इसी विषय को लेकर अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर 13 में प्रधान रमेश बंसल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक का संचालन रोशन लाल मित्तल ने किया। बैठक का प्रारंभ गायत्री मंत्र से किया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में इंजीनियर सीपी गुप्ता को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया और यह भी सुझाव दिया गया कि इंजीनियर सीपी गुप्ता को क्लब की कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए। इसके बारे में अगली बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। संवाद