लाडवा। लाला जमुना दास अग्रवाल पार्क में रविवार को श्री अग्रवाल सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा प्रधान विकास सिंघल ने की। इस दौरान 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती मनाने की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभा की ओर से लाला जमुना दास अग्रवाल पार्क में पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम हरियाली की तरफ ध्यान दें और आने वाले दिनों में अधिक से अधिक पेड़ लगाए।
उन्होंने कहा कि सभा का प्रयास है कि इस बार अग्रसेन जयंती पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की ओर से करवाई जाएगी। अग्रवाल समाज के शिव गुप्ता को कष्ट निवारण समिति का सदस्य, नरेंद्र सिंगल को सचिव, अंकुश गोयल को कोषाध्यक्ष व अनिल गुप्ता को नगर पालिका में पार्षद चुना है जबकि अमन सिंगला को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने अग्रवाल समाज की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री व संगठन का आभार जताया है। इस मौके पर सभा सचिव दुर्गेश गोयल, अमित सिंगला नरेश गर्ग, अमित कंसल, अरविंद सिंघल, सुनील गर्ग, अनिल गुप्ता, नवीन गर्ग, रोमित गर्ग मौजूद रहे।