कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम महाविद्यालय में आयोजित प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में विजेता छात्रों
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ व अर्थशास्त्र विभाग के सौजन्य से प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य शीर्षक आर्थिक विकास में महिला की भूमिका रहा।
प्रतियोगिता में 49 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर वासव दत्ता अंग्रेजी विभाग व डॉ. अमन कौर हिंदी विभाग ने निभाई जिसमें बीकॉम तृतीय वर्ष की सनमीत कौर ने प्रथम और बीए तृतीय वर्ष के राजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की अंशु कुमारी ने तृतीय एवं बीए तृतीय वर्ष के अर्पित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. शीश पाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए जिससे कि बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा बाहर आ सके। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रोफेसर सुमन शर्मा ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया व महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. सुषमा वशिष्ठ व श्रीमती मालविका शर्मा भी उपस्थित रही।