कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नई दिशा नई उड़ान अभियान के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान स्किट के माध्यम से भी किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जानकारी दी। किशोर न्याय अधिनियम के बारे में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को सदैव अपने माता-पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए और गलत संगति से दूर रहना चाहिए।
सीजेएम नितिका भारद्वाज ने सभी को संबोधित करते हुए जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम के समापन पर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया।