फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं के लिए संतुलित आहार पर विस्तार से चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में पोषण माह के उपलक्ष्य में गृह विज्ञान विभाग एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डाॅ. तरविंदरजीत कौर, विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मुख्य संसाधन वक्ता के तौर पर मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डाॅ. सुदेश रावल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किया।
विज्ञापन

डाॅ. कौर ने अपने व्याख्यान में 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग की छात्राओं के लिए संतुलित आहार और उचित पोषण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस अवस्था में शरीर का ढांचा मजबूत होता है, हड्डियों का विकास तेजी से होता है और मानसिक क्षमता भी बढ़ती है। ऐसे में भोजन में सभी पोषक तत्वों का संतुलित रूप से होना अनिवार्य है। उन्होंने समझाया कि प्रोटीन शरीर की वृद्धि और ऊतक निर्माण के लिए, कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों तथा दांतों की मजबूती के लिए, आयरन खून की कमी से बचाव के लिए एवं विटामिन ए,सी, डी तथा बी कॉम्प्लेक्स विटामिन्स स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए आवश्यक हैं।
उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि संतुलित भोजन का अर्थ केवल पेट भरना नहीं बल्कि सभी पोषक तत्वों को उचित मात्रा में लेना है। इस आयु में फास्ट फूड, सॉफ्ट ड्रिंक और तैलीय भोजन से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये मोटापा, एनीमिया और कई अन्य रोगों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें