फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कलाल माजरा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लगाया जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गांव कलाल माजरा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जांच शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के लिए नीतियां तैयार कर रहे हैं। लाडवा के लोगों की समस्याएं जानने के लिए खुले दरबार लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में जो भी समस्याएं आती हैं, उनका समाधान किया जाता है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. मंजू शर्मा ने कहा कि शिविर में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक ओपीडी की गई। महिलाओं के रक्त की जांच की गई। इसके अलावा अस्पताल की सुविधाओं और सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाने के लिए महिलाओं को पंफलेट भी बांटे गए।
आयुर्वेदिक मेडिकल डिस्पेंसरी प्रभारी डाॅ. संतोष रानी ने कहा कि शिविर में कुल 347 महिलाओं के स्वास्थ्य को जांचा गया। जोड़ दर्द मिलने पर 15 मरीजों का अग्निकर्म इलाज किया गया। इसके अलावा अलग-अलग बीमारी को दूर करने के लिए 108 मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार योगासन सिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें