फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोताही बरतने पर होगी सीधी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चल रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना होगा। इस विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अगर किसी अधिकारी, कर्मचारी ने कोताही बरती तो सीधी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने सीवरेज व्यवस्था का जायजा लिया और नरकतारी में एसटीपी को भी चैक किया। इस मौके पर डीसी ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बारिश के सीजन में सीवरेज व्यवस्था में दिक्कत न आए और ड्रेनेज सिस्टम भी दुरुस्त रहे। इसके ऊपर भी जनस्वास्थ्य विभाग पूरा फोकस रखकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सीवरेज, नाले, नालियों की सफाई भी की जा रही है।
उपायुक्त ने कहा कि महा अभियान को स्वच्छता का जन आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा और स्वच्छता की कमान को संभालना होगा। इस महा अभियान में नगर परिषद थानेसर, जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग का अहम रोल रहने वाला है। इसलिए इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी 21 जून तक निरंतर स्वच्छता पर फोकस रखकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें