फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पड़ोसी जिलों के किसानों के गेटपास न कटने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
लाडवा। जानकारी देते मंडी प्रधान स्वीटी भुल्लर।
विज्ञापन
लाडवा। पड़ोसी जिलों के किसानों के गेट पास न कटने से मंडी के आढ़तियों एवं किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंडी के आढ़तियों का कारोबार भी प्रभावित है। ये बातें विस्तार अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान स्वीटी भुल्लर ने कहीं। वह शनिवार को मंडी में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनाजमंडी करनाल और यमुनानगर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों के लिए सबसे नजदीक मंडी है और दशकों से लाडवा अनाजमंडी में आसपास के जिलों के किसानों की आढ़त है। इन दोनों जिलों के साथ लगते गांवों के अधिकांश किसान तीन-चार पीढि़यों से अपनी धान की फसल लाडवा मंडी में लेकर आते रहे हैं, लेकिन अब सरकार की ओर से दूसरे जिलों के किसानों की धान खरीद पर रोक लगाने और उनके गेट पास नहीं काटने से किसानों के सामने फसल बेचने का संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार किसानों को देशभर में कहीं भी फसल बेचने की छूट देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ लाडवा मंडी में पड़ोसी जिलों के किसानों के लिए गेट पास तक बंद कर दिए गए हैं। इस फैसले से किसान ही नहीं, मंडी के आढ़ती भी परेशान हैं और आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों में दूसरे जिलों की अपेक्षा अधिक धान पहुंचने का तर्क दिया जा रहा है, जबकि लाडवा अनाज मंडी में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में करीब दो से तीन लाख क्विंटल धान की आवक कम हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में लाडवा मंडी में धान की अधिक आवक का हवाला देकर पड़ोसी जिलों के किसानों के गेट पास बंद करना समझ से परे है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लाडवा अनाजमंडी में दूसरे जिलों के किसानों के लिए बंद किए गए गेटपास तुरंत खोले जाएं ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों के किसान बिना परेशानी अपनी धान की फसल लाडवा मंडी में बेच सकें और आढ़तियों का कारोबार भी प्रभावित न हो। इस अवसर पर आढ़ती जयदेव बपदी और राहुल बड़शामी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें